एजुकेशन

IBPS RRB Vacancy 2026: बड़ी खबर! ऑफिस असिस्टेंट के पद बढ़ाए गए, अब 13745 पदों पर होगी भर्ती

IBPS RRB Vacancy 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने RRBs की भर्ती के लिए वैकेंसी की संख्या अपडेट की है। नए अपडेट के अनुसार, ऑफिस असिस्टेंट के अब 13745 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

IBPS: ऑफिस असिस्टेंट के पद बढ़ाए गए, अब 13745 पदों पर होगी भर्ती

IBPS RRB Vacancy 2026 Increase: IBPS RRB भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने Regional Rural Banks (RRBs) की भर्ती के लिए वैकेंसी की संख्या अपडेट की है। नए अपडेट के अनुसार, Office Assistant यानी RRB Clerk के पदों की संख्या 8,183 से बढ़ाकर 8,222 कर दी गई है। यानी इस पद पर 39 सीटें और जुड़ी हैं। IBPS ने 9 सितंबर 2026 को अपडेटेड वैकेंसी जारी की है।

इस बदलाव के बाद IBPS RRB Recruitment 2026 में कुल 13,745 पद हो गए हैं। इनमें ऑफिस असिस्टेंट के अलावा ऑफिसर स्केल I, II और III के पद शामिल हैं। ऑफिसर स्केल I, II और III की वैकेंसी में इस अपडेट के तहत कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पदकुल रिक्तियां
ऑफिस असिस्टेंट8,222
ऑफिसर स्केल-I4,256
ऑफिसर स्केल II1,047
ऑफिसर स्केल III220

कब तक कर सकते हैं आवेदन

IBPS RRB 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से चल रही है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 21 सितंबर दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IBPS की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां RRB भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से आवेदन फॉर्म पूरा करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन शुल्क कितना है?

दिए गए विवरण के अनुसार SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए Office Assistant और Officer Scale I, II व III पदों का शुल्क 175 रुपये है। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है।

IBPS ने यह भी स्पष्ट किया है कि वैकेंसी की संख्या अभी संभावित है। संबंधित Regional Rural Banks से मिलने वाली वास्तविक रिक्तियों के आधार पर आगे इसमें बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपडेटेड वैकेंसी और आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लेना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article