एजुकेशन

IBPS RRB PO Mains Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 06:11 PM IST

IBPS RRB PO Main Result 2022, IBPS RRB PO Main Result 2022 Declared, ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी पीओ परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में आयोजित की गई थी।

Image

आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जारी हुआ आरआरबी पीओ परीक्षा का रिजल्ट
  • ibps.in पर चेक करें नतीजे
  • सितंबर और अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

IBPS RRB PO Mains Result 2022 Declared, IBPS RRB PO Main Result 2022, ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी पीओ परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

IBPS RRB PO Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा

ऑफिसर स्केल I, स्केल II और स्केल III पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इससे पहले प्रिलिमनरी परीक्षा अगस्त 2022 में आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया गया था।‌ अब अभ्यर्थी इन स्टेप्स के माध्यम से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download IBPS RRB PO Main Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ ऑफिसर स्केल I /स्केल II /स्केल III रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8106 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें, ऑफिस असिस्टेंट के 4483 पद, ऑफिसर स्केल I के 2676 पद, ऑफिसर स्केल II के 867 पद और ऑफिसर स्केल III के 80 पर शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 जून से 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article