एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर (IBPS Clerk Prelims Scorecard 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। संस्थान की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कोर कार्ड 15 फरवरी तक साइट पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया गया था। परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,002 कार्यालय सहायक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Download

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB Clerk Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IBPS Clerk Prelims Scorecard 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. माता पिता का नाम (Mother And Father Name)
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  4. डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  5. परीक्षा का नाम (Exam Name)
  6. प्राप्तांक
  7. कुल मार्कस (Total Marks)

IBPS RRB Clerk Mains Exam 2026 Date: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स की परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026: नहीं होगा इंटरव्यू

ध्यान रहे ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस नियमों के अनुसार दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कटऑफ मार्क्स, मुख्य परीक्षा के विवरण और CRP RRBs XIV के तहत भर्ती के अगले चरणों से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article