IBPS PO Prelims Admit Card 2025, IBPS PO Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS PO Prelims Admit Card 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS PO Admit Card) सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS PO Prelims Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें आईबीपीएस पीओ की परीक्षाएं 17, 23 और 24 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS PO Prelims Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS PO Prelims Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS PO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
IBPS PO Prelims Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
