IBPS PO PET Admit Card 2025 Download: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने सोमवार, 11 अगस्त, 2025 को आईबीपीएस पीओ पीईटी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड चेक डाउनलोड कर सकते हैं।
इन प्रवेश पत्र को 16 अगस्त 2025 तक डाउनलोड किया जा सकेगा।
जरूर पढ़ें
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों के लिए ये परीक्षा प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पास करने के बाद क्या
संस्थान ने कहा कि केवल प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में भाग लेने मात्र से, कोई भी उम्मीदवार किसी भी भाग लेने वाले बैंक में चयनित होने का अधिकार प्राप्त नहीं करेगा। इसके बाद, IBPS मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने हेतु एक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बाद एक साक्षात्कार होगा।
5208 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, IBPS का लक्ष्य 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना है।
IBPS PO PET Admit Card 2025 Download कैसे करें?
IBPS PO PET Hall Ticket 2025 Download करने के लिए इन स्टेप्स को देखें
- IBPS PO PET Admit Card 2025 Website ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर, "एससी/ एसटी/ ओबीसी/ अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण जिन्होंने सीआरपी-पीओ/एमटीएस-XV के तहत पीईटी का विकल्प चुना है" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर, लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
