IBPS PO Mains 2025 Admit Card Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक IBPS वेबसाइट, यानी ibps.in पर सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि IBPS PO Mains 2025 Admit Card Download Link इस खबर में भी दिया गया है।
उम्मीदवारों के पास आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए वेबसाइट से अपने ऑनलाइन कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय होगा।
पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण क्रमांक/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि (दिन-माह-वर्ष) दर्ज करना होगा। बता दें, पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड पंजीकरण के समय जनरेट होते हैं। सफल पंजीकरण के तुरंत बाद, ये उम्मीदवार को उनके द्वारा पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे जाते हैं।
IBPS PO Mains 2025 Admit Card: How to Download
IBPS PO Mains 2025 Admit Card Download करने का तरीका देखें:
चरण 1: आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, "CRP PO/MT-XV" सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: "Online Main Exam Call Letter for CRP PO/MT-XV- Probationary Officers / Management Trainees" पर क्लिक करें।
चरण 4: अब आप फिर "Online Main Exam Call Letter for CRP PO/MT-XV - Probationary Officers / Management Trainees" पर क्लिक करें।
चरण 5: अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 6: कैप्चा भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 7: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (पीडीएफ को अपने डिवाइस में सेव करें)।
चरण 8: परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रतियां प्रिंट करें।
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए सभी जानकारी को अच्छे से चेक करने की जरूरत होगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एडमिट कार्ड पर किसी तरह की गलती न रह गई हो।
