एजुकेशन

IBPS PO Main Admit Card 2022: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ibps.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 14, 2022, 08:44 PM IST

IBPS PO Main Exam 2022, IBPS PO Main Admit Card 2022: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा पीओ एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद यहां आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दी जाएगी।

Image

आईबीपीएस पीओ एग्जाम 2022

Photo : iStock

IBPS Probationary Officer Main Admit Card 2022, IBPS PO Main Admit Card 2022, ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा (IBPS PO Main Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद प्रिलिमिनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Main Exam 2022: कब होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा का परिणाम 2 नवंबर को घोषित किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे, जिसका आयोजन 26 नवंबर 2022 को किया जाना है।

IBPS PO Main Admit Card 2022: एडमिट कार्ड जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download IBPS PO Main Exam 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

IBPS PO Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 8432 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article