एजुकेशन

MP Police Constable Result 2022: एमपीपीईबी ने एक्टिव किया डायरेक्ट लिंक, peb.mp.gov.in पर पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Nov 13, 2022, 08:34 AM IST

MP Police Constable Result: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 को जारी कर दिया गया है। इस परिणाम के साथ, एमपीपीईबी ने एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ अंक को भी रिलीज किया है। उम्मीदवार एमपी पुलिस परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

Image

MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022

MPPEB, Madhya Pradesh Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, एमपीपीईबी की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 रिलीज किया गया है। एमपीपीईबी एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 लिंक आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर एक्टिव हो गया है है। जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह संबंधित लॉग इन की मदद से अपने परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीपीईबी (MPPEB) पुलिस कांस्टेबल परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की को अपने पास रखें। इसके अलावा यहां दी आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 चेक करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स का संदर्भ ले सकते हैं। इसके अलावा नीचे पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक भी देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट: MP Police Constable Result download link

MP पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2022:

एमपीपीईबी ने परिणाम के साथ एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी श्रेणी और पदों के लिए कट-ऑफ सेट के अनुसार अंक हासिल किए, वह परीक्षा में पास माने जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से एमपी पुलिस कट ऑफ को देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस रिजल्ट कटऑफ पीडीएफ लिंक- MP Police Constable cut-off PDF link

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022: चेक करने के स्टेप्स

  1. आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉग इन पेज खुल जाएगा।
  4. अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
  5. विवरण जमा करके एमपीपीईबी लॉग इन तक पहुंचें।
  6. परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट:

एमपी पुलिस कांस्टेबल 2022 अंतिम परिणाम हाल ही में उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। एमपीपीईबी पुलिस कांस्टेबल अंतिम परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में क्वालीफाई किया था। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, पहले दौर के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 23 मार्च को जारी हुआ था और कुल 31,208 उम्मीदवारों ने अंतिम परीक्षा दौर के लिए क्वालीफाई किया था।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article