IBPS PO Admit Card 2025 Sarkari Result: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार ख्त्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
IBPS PO Prelims Admit Card 2025: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 17 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, 2 बजे से 3 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download IBPS PO Admit Card 2025
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Exam 2025: ऐसे होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पीओ के कुल 5208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
