IBPS PO Prelims Admit Card 2024 Download Link at ibps.in: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (IBPS PO Admit Card 2024) आज यानी 11 अक्टूबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
IBPS PO Prelims Admit Card 2024: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इसे डाउनलोड करने की सुविधा 20 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
How to download IBPS PO Admit Card 2024
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
