IBPS Clerk Prelims Result 2025: जल्द जारी हो सकता है आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 19, 2026, 06:07 AM IST
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन जल्द ही आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (IBPS RRB Clerk Prelims Result) सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: यहां देखें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान किसी भी वक्त आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS RRB Clerk Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करे।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
IBPS Clerk Prelims Result: आईबीपीएस क्लर्क स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother And Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- प्राप्तांक
- कुल मार्कस (Total Marks)
बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट से संबंधित अभी कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।