एजुकेशन

IB MTS Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जारी किया MTS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

IB MTS Result 2026 Pdf Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है।

Image

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जारी किया MTS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IB MTS Result 2026 Pdf Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाले आईबी की इस भर्ती में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, उन्हें रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर और कैटेगरी ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है।

IB MTS Result 2026 Pdf Download Steps to Check

  • रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए What's New सेक्शन के नीचे देखें और 'Final Result of MTS/Gen Exam - 2025.
  • Download (97.75 KB) पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा, जिसमें लिंक भी दिया गया है।

उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं।

कैटेगरीपद
जनरल160
OBC72
SC42
ST54
EWS34
कुल362

कब हुई थी परीक्षा?

आईबी एमटीएस भर्ती की टियर-1 परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। टियर-2 परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट के साथ आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस भी देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article