एजुकेशन

RRB MI Result 2025: रेलवे ने जारी किया मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा।

Image

रेलवे ने जारी किया मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट

RRB Ministerial & Isolated Category Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रिजल्ट के साथ अलग-अलग कैटेगरी की कटऑफ भी जारी की है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक Zonal वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरणों में शामिल होना होगा।

कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े सेक्शन को खोलें। यहां RRB Ministerial & Isolated Category Result 2025 का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी देखकर चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं। जरूरत पड़ने के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

ये रिजल्ट रेलवे की मुख्य वेबसाइट पर नहीं बल्कि जोनल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षाMinisterial & Isolated Category
लिखित परीक्षा14 और 15 जुलाई 2026
रिजल्टजारी
कटऑफकैटेगरी के अनुसार जारी
कुल भर्ती312 पद
अगला चरणस्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

अब आगे क्या?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इनमें स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। इन सारे स्टेजों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों की नियुक्ति हो सकेगी।

इस भर्ती के जरिए कुल 312 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसलिए रिजल्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को आगे होने वाली प्रक्रिया और संबंधित तारीखों पर नजर रखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article