IB MTS Answer Key 2026: जारी हो गई IB मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 29, 2026, 02:12 PM IST
IB MTS Answer Key 2026 Release: IB मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 27 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इस लेख से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की के माध्यम से आप संभावित रिजल्ट का भी पता लगा सकते हैं।
IB मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा की आंसर की
IB MTS Answer Key 2026 Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय के तहत) ने हाल ही में आईबी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था, जिसकी आंसर की आज 29 जनवरी को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार mha.gov.in पर से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से आप अपने संभावित अंकों या रिजल्ट का पता कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी को किया गया था।
ये प्रोविजनल आंसर की है, जिसका सीधा सा मतलब है कि यदि कोई परीक्षार्थी इस आंसर की से असंतुष्ट है, तो वो आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके बाद उठाई गई आपत्ति पर विचार किया जाएगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही और वैध हुई, तो और दोबारा से आंसर की जारी की जाएगी, जिसे फाइनल आंसर की माना जाएगा।
आंसर-की आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जानें चेक करने का तरीका
IB MTS Answer Key 2026 Step to Check
योग्य उम्मीदवारों को IB MTS Answer Key 2026 Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- IB MTS Answer Key 2026 Download Link खोजें
- लॉग इन करने के लिए यूजर ID/ एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि दर्ज करें।
- आंसर की डाउनलोड करें।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 362 योग्य लोगों की नियुक्ति की जाएगी। जिस तेजी के साथ आंसर की जारी की गई है, इसे देखकर कहा जा सकता है कि रिजल्ट भी जल्दी आने की संभावना है। IB MTS Result 2026 जुड़े अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) को देखते रहें।
आगे क्या?
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे, वे उम्मीदवार टियर-2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर-2 की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी, जिसमें उम्मीदवारों से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर-2 की परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।