एजुकेशन

HTET Result 2023: जारी हुआ हरियाणा टीईटी रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Haryana HTET Result 2023, Sarkari Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिकं से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HTET Result 2023

Haryana HTET Result 2023, Sarkari Result 2023: हरियाणा टीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे (HTET Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET Final Answer Key 2023: जारी हुई फाइनल आंसर-की

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, अब बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी अपलोड कर दी गई है।

Haryana HTET Sarkari Result 2023: हरियाणा टीईटी पासिंग मार्क्स

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download HTET Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET Result 2023: शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता

हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के करीब 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में हरियाणा टीईटी में सफल अभ्यर्थी शिक्षा विभाग में शिक्षक के अलग अलग पदों पर निकलने वाली भर्ती में पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article