एजुकेशन

HTET Admit Card 2022: जारी हुआ हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 30, 2022, 10:47 PM IST

Sarkari Exam 2022, Haryana TET Admit Card 2022, HTET Admit Card 2022 Released: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022

Photo : iStock

HTET Admit Card 2022, Haryana Teacher Eligibility Test Admit Card Released: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 26 नवंबर 2022 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने Haryana Teacher Eligibility Test 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

HTET Exam 2022 Date: कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट राज्य के 504 केंद्रों पर 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए 3,05,717 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें, महिलाओं की संख्या 2,18,033 और पुरुषों की संख्या 87,678 है।

HTET 2022 Exam: ऐसे होंगे सवाल

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Haryana Teacher Eligibility Test HTET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

HTET Admit Card 2022: इतने अंक जरूरी

इस साल हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 17 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सफल अभ्यर्थी हरियाणा में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेश चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article