एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इसी हफ्ते, एक साथ नहीं आएंगे सभी जोन के रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 25, 2022, 08:13 AM IST

RRB Group D Expected Cut Off: रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पूरी तरह से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम जारी करने के लिए तैयार है, उम्मीदवार यहां RRB Group D रिजल्ट डेट व अनुमानित कटऑफ की जांच कर सकते हैं।

Image

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार नवंबर अंत में परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षार्थी यहां अनुमानित कटऑफ व RRB की लेटेस्ट अपडेट दोनों देख सकते हैं।

rrbcdg.gov.in Phase 1, 2, 3, 4, 5 Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरआरबी ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट बताती है, उम्मीदवार इसी सप्ताह परिणाम देख सकेंगे। रुझानों को देखते हुए पता चला है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट आरआरबी की मुख्य वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी नहीं किया जाएगा। इन रिजल्ट्स का आप आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संभावना है कि RRB Group D Result 2022 सभी जोन के लिए एक साथ जारी नहीं होंगे।

RRB Group D Result 2022, Download Zone Wise डाउनलोड व देखने की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पेज पर बने रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहां जोन के अनुसार सभी वेबसाइट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

Advt. RRC-01/2019 RRB Group D vacancies के तहत कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाना है, इसके लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार परीखा में उपस्थित हुए थे, इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित किया गया था।

आरआरबी ग्रुप डी अपेक्षित कट ऑफ
श्रेणी पासिंग मार्क्स
सामान्य/यूआर 66-72
ईडब्ल्यूएस 60-65
ओबीसी एनसीएल 62-67
एससी 50-56
एसटी 48-54

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की उत्तर कुंजी अक्टूबर में जारी की गई थी और उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद रेलवे आरआरबी ग्रुप डी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा।

आरआरबी ग्रुप डी में भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षाओं के आधार पर की जाएंगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article