एजुकेशन

Haryana CET Result Date 2022: हरियाणा सीईटी रिजल्ट जल्द, सिर्फ इन चुनिंदा लोगों की कॉपी में होगी निगेटिव मार्किंग

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 25, 2022, 04:38 PM IST

Haryana CET Result Date 2022: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा जल्द होने वाली है, एक रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा की आंसर की कल यानी 26 नवंबर 2023 को जारी कर दी जाएगी, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

हरियाणा सीईटी रिजल्ट जल्द, जानें निगेटिव मार्किंग के बारे में

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा सीईटी आंसर की 26 नवंबर को जारी होने की संभावना है।
  • 5 और 6 नवंबर, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
  • इस परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Haryana Common Eligibility Test, Haryana CET Result Date 2022 की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम कल जारी किया जा सकता है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2022 का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि उम्मीदवार hsscrec22.samarth.ac.in को भी नोट कर लें, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साइट पर भी परिणाम जारी किया जा सकता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 5 और 6 नवंबर, 2022 को हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 आयोजित की थी, तब से उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर ताक लगाए बैठे हैं।

निगेटिव मार्किंग

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 28000 पदों के आसपास भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन एक बात नोट करने वाली है - परीक्षार्थियों को पता होगा कि आमतौर पर परीक्षा में किसी सवाल के जवाब के तौर पर चार विकल्प दिए जाते हैं, लेकिन Haryana CET में पांच दिए गए थे। यह पांचवा विकल्प नॉन अटेम्पटेड नाम से था। यदि कोई परीक्षार्थी चार विकल्पों में से आंसर नहीं देता है तो वह इस नए विकल्प को चुन सकता था। जिन परीक्षार्थियों ने इस पांचवे विकल्प को भी नहीं भरा है केवल उनके प्रत्येक सवाल के लिए 0.95 अंक काटे जाएंगे।

पहले जारी होगी हरियाणा CET आंसर की

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, हरियाणा सीईटी रिजल्ट डेट 2022 का इंतजार 11 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने अभी तक परीक्षा तिथि जारी नहीं की है। परिणाम से पहले, NTA हरियाणा CET उत्तर कुंजी 2022 जारी करेगा। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी और उसी के अनुसार अंतिम कुंजी तैयार की जाएगी।

हरियाणा सीईटी 2022 के लिए पासिंग मार्क्स

हरियाणा सीईटी को उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 50% है, और अन्य जाति के लिए न्यूनतम अंक 40% है। दो सत्रों में आयोजित की गई हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी और उम्मीदवारों के पास हरियाणा सीईटी प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article