एजुकेशन

HTET 2026: हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट की फाइनल आंसर की जारी, bseh.org से तुरंत करें चेक

HTET Final Answer Key 2026: हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट की फाइनल आंसर की जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे संबंधित वेबसाइट bseh.org से इन अपडेट्स को चेक कर सकते हैं।

Image

HTET Final Answer Key 2026

HTET Final Answer Key 2026 Released: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। फाइनल आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं।

HTET 2026 Exam?

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

उम्मीदवारनीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए HTET Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें

परीक्षा को लेकर विवाद भी आया सामने

फाइनल आंसर की जारी होने के बीच HTET 2026 परीक्षा को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं। जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कई सफल उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन अब तक नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीलबंद प्रश्न पत्र नहीं दिए गए और निर्धारित समय से अधिक देर तक परीक्षा कराए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग

दिग्विजय सिंह चौटाला ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले में कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संस्थानों और राजनीतिक लोगों के बीच संबंधों की जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article