HSSC Haryana Group Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: हरियाणा सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana Group Recruitment 2026) खबर है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी करने के बाद एचएसएससी ने नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर (HSSC Group Recruitment)दिया है। यहां आवेदन के लिए 24 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्सन के लिए उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2026 से 2 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा।
Haryana Group Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1298 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट जेल के 30 पद असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट जेल (महिला) के 3 पद, वार्डर (पुरुष) के 1093 पद, और वार्ड (महिला) के 12 पदों की रिक्तियों पर भर्ती जाएगी। यहां आप हरियाणा ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
HSSC Group C Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
हरियाणा ग्रुप सी के असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट जेल के पदों पर भर्ती के अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
HSSC Haryana Group Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HSSC
Haryana Group C Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिा जाएगा।
Haryana Group Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/पीएच (PH) वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
