एजुकेशन

HSSC Group D Recruitment 2026: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, CET के आधार पर होगा सिलेक्शन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

HSSC Group D Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप D भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

Image

HSSC

HSSC Group D Vacancy 2026 Apply Online Begins: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप D भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए यह भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों का चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET के स्कोर के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन 19 जून 2026 से शुरू होंगे। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक है। वहीं फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 6 जुलाई 2026 तक का समय रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद HSSC करेक्शन विंडो खोलेगा। 7 से 9 जुलाई 2026 के बीच उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल बाद में आएगी

आयोग ने साफ किया है कि पदों की कुल संख्या और कैटेगरी वाइज ब्रेकअप बाद में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिलहाल यह भर्ती CET के लिए हो रही है और फाइनल वैकेंसी लिस्ट बाद में अपलोड होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू19 जून 2026
आवेदन की आखिरी तारीख3 जुलाई 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख6 जुलाई 2026
करेक्शन विंडो7 से 9 जुलाई 2026
योग्यता और उम्र सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत पढ़ा होना चाहिए। हालांकि स्वीपर और चौकीदार जैसे पदों पर यह शर्त लागू नहीं होगी। आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

HSSC

HSSC

सिर्फ CET स्कोर पर मेरिट

ग्रुप D पदों पर सिलेक्शन पूरी तरह CET स्कोर पर निर्भर करेगा। मेरिट में CET को 100% वेटेज दिया जाएगा। ज्यादातर पदों के लिए अलग से मेंस एग्जाम नहीं होगा। पेपर का लेवल 10वीं क्लास के सिलेबस के अनुसार रहेगा।

इस तरह करें अप्लाई

HSSC के वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं। नए यूजर पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें। फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। डिटेल चेक करके फॉर्म सबमिट करें। ऑनलाइन फीस जमा करें।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें और तय समय में फॉर्म भर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article