एजुकेशन

HPSC PGT Admit Card 2026 Date OUT: इस दिन जारी होगा एसपीएससी पीजीटी एडमिट कार्ड, hpsc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

HPSC PGT Admit Card 2026: एसपीएससी द्वारा 17 मई को आयोजित होने वाली पीजीटी और लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार hpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HPSC PGT Admit Card 2026

HPSC PGT Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पीजीटी (PGT) कंप्यूटर साइंस और लेक्चरर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग द्वारा परीक्षा एडमिट कार्ड जारी करने की डेट बताई गई है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होने वाली है। लेक्चरर (IT) पद के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

कब आएगा एडमिट कार्ड (HPSC PGT Admit Card 2026 Date)

हरियाणा पीजीटी और लेक्चरर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रिंटआउट के लिए विशेष दिशा-निर्देश

HPSC ने एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट को लेकर उम्मीदवारों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार, एडमिट कार्ड हमेशा A4 साइज पेपर पर ही प्रिंट किया जाना चाहिए। प्रिंटआउट बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए ताकि उम्मीदवार की फोटो, हस्ताक्षर और अन्य व्यक्तिगत विवरण साफ दिखाई दें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि फोटो या सिग्नेचर अस्पष्ट हुए या एडमिट कार्ड छोटे आकार में प्रिंट हुआ, तो उसे मान्य नहीं माना जाएगा और प्रवेश रोक दिया जाएगा।

HPSC PGT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल hpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होम पेज पर 'Examination' सेक्शन के भीतर 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - पीजीटी कंप्यूटर साइंस और लेक्चरर (IT) के संयुक्त टेस्ट से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक का चयन करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5 - एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

बता दें कि आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article