एजुकेशन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 731 पदों पर बंपर भर्ती; जानें कैसे करें आवेदन और क्या है योग्यता

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने हाल ही में 731 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 731 पदों पर बंपर भर्ती

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 731 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी करना चाहते हैं, यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है। HPCL भर्ती नोटिफिकेशन के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HPCL भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

HPCL में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। उम्मीदवार hindustanpetroleum.com से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HPCL Recruitment 2026: पदों की जानकारी

पद का नामरिक्तियां
जूनियर एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट10
जूनियर एक्जीक्यूटिव – सिविल19
जूनियर एक्जीक्यूटिव – मैकेनिकल207
जूनियर एक्जीक्यूटिव – इलेक्ट्रिकल117
जूनियर एक्जीक्यूटिव – रसायन27
कनिष्ठ कार्यकारी गुणवत्ता नियंत्रण12
जूनियर एग्जीक्यूटिव – मानव संसाधन5
जूनियर एक्जीक्यूटिव – अग्नि एवं सुरक्षा16
यांत्रिक इंजीनियर72
विद्युत इंजीनियर37
सिविल इंजीनियर17
रासायनिक अभियंता15
अधिकारी – वित्त (सीए)30
अधिकारी – वित्त (सीएमए)4
अधिकारी – वित्त (एमबीए)4
मानव संसाधन अधिकारी6
अधिकारी – सूचना प्रणाली (आईएस)20
आधिकारिक भाषा (हिंदी) पद3
अधिकारी – सीबीजी संचालन1
मानव संसाधन कानूनी अधिकारी2
सुरक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश)2
सुरक्षा अधिकारी (तमिलनाडु)2
सुरक्षा अधिकारी (केरल)1
सुरक्षा अधिकारी (गोवा)1
सुरक्षा अधिकारी (मुख्यालय अधिकारी)3
वरिष्ठ अधिकारी – सीबीजी संचालन1
वरिष्ठ अधिकारी – सीजीडी ओ एंड एम4
वरिष्ठ अधिकारी – सीजीडी परियोजनाएं6
वरिष्ठ अधिकारी – बिक्री50
वरिष्ठ अधिकारी/एएम/प्रबंधक – बेंजीन हैंडलिंग3
एएम/मैनेजर – प्रोजेक्ट्स6
एएम/मैनेजर – सीजीडी प्रोजेक्ट्स5
एएम/मैनेजर – रखरखाव3
एएम/मैनेजर – इंस्ट्रूमेंटेशन3
सुबह/प्रबंधक – निरीक्षण3
एएम/मैनेजर – योजना3
एएम/मैनेजर – सेल्स4
एएम/मैनेजर/सीनियर मैनेजर – एचआर12

HPCL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

  • भर्ती के लिए उम्मीदवार hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के करियर ऑपशन पर क्लिक करें और जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • वहां दिए नोटिफिकेशन को चेक करें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लें।

HPCL Recruitment 2026: योग्यता

HPCL भर्ती की जिस इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उन्हें उससे संबंधित विषय में बीटेक या 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। फाइनेंस ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) होना चाहिए या वित्त में 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए होना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनोलड करें और उसके आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article