एजुकेशन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली 116 पदों पर नौकरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सीनियर ऑफिसर, जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली 116 पदों पर नौकरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया (image - chatgpt)

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सीनियर ऑफिसर, जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

HPCL Vacancy 2026: किन पदों पर निकली है भर्ती?

HPCL ने इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है -

जूनियर एग्जीक्यूटिव 54 पद
सीनियर ऑफिसर (सेल्स) 52 पद
असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर 5 पद
चीफ मैनेजर / डिप्टी जनरल मैनेजर 1 पद
सीनियर मैनेजर / चीफ मैनेजर / डिप्टी जनरल मैनेजर 1 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर 2 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर / चीफ जनरल मैनेजर 1 पद

HPCL Vacancy 2026 Age Limitयोग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले HPCL द्वारा जारी डिटेल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि वे निर्धारित पात्रता के बारे में अच्छे से जान समझ लें।

HPCL Vacancy 2026 in Hindi: कैसे होगा चयन?

HPCL ने बताया है कि चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार एक या एक से अधिक चरण शामिल हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं

  • CBT / लिखित परीक्षा
  • ग्रुप टास्क
  • साइकोमेट्रिक असेसमेंट
  • स्किल टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (जहां लागू हो)

जहां CBT लागू होगा, वहां परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। यह टेस्ट दो भागों में होगा-

1. जनरल एप्टीट्यूड

2. टेक्निकल / प्रोफेशनल नॉलेज

HPCL के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अगस्त/सितंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।

आवेदन शुल्क कितना है?

UR / OBC-NC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये + पेमेंट गेटवे चार्ज (यदि लागू हो) निर्धारित किया गया है।

SC / ST / PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और यह सुनिश्चित कर लें कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तों को पूरा करते हों। आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी, पात्रता, आयु सीमा, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article