51°C तापमान वाला भारत का सबसे गर्म शहर, जहां आसमान से बरसती है आग!

GK Quiz Indias Hottest City : मौसम तेजी से करवट बदल रहा है और आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। तपती हवाएं और आग उगलता सूरज लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हीटवेव आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकती है। इस बीच आइये जानते हैं कि 51°C तापमान वाला भारत का सबसे गर्म शहर कौन सा है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 28 2026, 12:01 IST
आसमान से बरस रही आगImage Credit : AI/Canva01 / 07

आसमान से बरस रही आग

मौसम तेजी से करवट बदल रहा है और आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। तपती हवाएं और आग उगलता सूरज लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

भारत का सबसे गर्म शहरImage Credit : AI/Canva02 / 07

भारत का सबसे गर्म शहर

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हीटवेव आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकती है। इस बीच आइये जानते हैं कि 51°C तापमान वाला भारत का सबसे गर्म शहर कौन सा है।

राजस्थान का फलोदीImage Credit : AI/Canva03 / 07

राजस्थान का फलोदी

बता दें कि राजस्थान के फलोदी को देश के सबसे गर्म शहर के रूप में जाना जाता है। यहां गर्मी में तामपान 50 डिग्री पार कर जाता है।

फलोदी का तापमानImage Credit : AI/Canva04 / 07

फलोदी का तापमान

राजस्थान के फलौदी में 26 मई 2024 को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले राजस्थान के चुरू में 2019 में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

सबसे गर्म शहर का रिकॉर्ड Image Credit : AI/Canva05 / 07

सबसे गर्म शहर का रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के फालोदी शहर ने राष्ट्रीय ताप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां तापमान 51 डिग्री सेल्सियस (123.8 फारेनहाइट के बराबर) दर्ज किया जा चुका है।

यूपी का बांदा सबसे गर्म Image Credit : AI/Canva06 / 07

यूपी का बांदा सबसे गर्म

वहीं, उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल माह में पारे की बढ़त लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

बाकी शहरों का तापमान Image Credit : AI/Canva07 / 07

बाकी शहरों का तापमान

इसके अलावा प्रयागराज में पारा 45.5 डिग्री और वाराणसी में 45 डिग्री दर्ज किया है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 46.9 डिग्री को पार कर गया जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!