HPBOSE HP Board 12th Result 2022-2023 Term 1: HPBOSE 12th Term 1 Result 2023 की घोषणा कर दी गई है, जिन विद्यार्थियों ने HP Board 12th Term 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराथा था और पिछले साल परीक्षा दी थी, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 2 जनवरी 2023 को hpbose.org पर रिजल्ट जारी किया।
90896 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
इस साल कुल 91262 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 90896 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल 366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। HPBOSE 12वीं टर्म 1 परीक्षा 2022 का आयोजन 15 सितंबर, 2022 से 06 अक्टूबर, 2022 तक किया गया था।
HPBOSE HP Board 12th Result 2022-2023 ऐसे करें चेक
- विद्यार्थी सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर दाएं तरफ टॉप पर Results नाम के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको HPBOSE HP Board 12th Result 2022-2023 रिजल्ट देखने के लिए लिंक मिल जाएगा।
- इस पर क्लिक करें और क्रेडिंशियल डालें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से जारी 12वीं बोर्ड के रिजल्ट्स को hpbose.org के साथ साथ results.gov.in या indiaresults.com पर भी जा सकते हैं। बता दें, indiaresults.com पर जाने के बाद आप Himachal Pradesh पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साथ ही कक्षा 10वीं टर्म 1 परीक्षा के नतीजे भी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहेंं।
