एजुकेशन

HP Board 10th Term 1 Result 2022-2023: hpbose.org पर जारी हुए HP बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 3, 2023, 08:37 AM IST

HPBOSE HP Board 10th Result 2022-2023 Term 1: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड (HPBOSE) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिन विद्यार्थियों ने HP Board 10th Term 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराथा था और पिछले साल परीक्षा थी, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

जारी हुए HP बोर्ड 10वीं के रिजल्ट

HPBOSE HP Board 10th Result 2022-2023 Term 1: Himachal Pradesh Board of School Education HPBOSE 10th Term 1 Result 2023 की घोषणा कर दी गई है, जिन विद्यार्थियों ने HPBOSE 12th Term 1 (HP Board) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराथा था और पिछले साल परीक्षा थी, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 2 जनवरी 2023 को hpbose.org पर रिजल्ट जारी किया। शुरू में कुछ देर अत्यधिक लोड की वजह से लिंक नहीं खुल रहा था, लेकिन बाद में आसानी से खुलने लगा है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं के टर्म 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपीबीओएसई टर्म 1 का परिणाम एचटी एजुकेशन पर उपलब्ध है। एचपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नियमित उम्मीदवारों के लिए सितंबर 2022 में परीक्षा आयोजित की थी।

HPBOSE HP Board 10th Result 2022-2023 ऐसे करें चेक

  • विद्यार्थी सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दाएं तरफ टॉप पर Results नाम के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको HPBOSE HP Board 10th Result 2022-2023 रिजल्ट देखने के लिए लिंक मिल जाएगा।
  • इस पर क्लिक करें और क्रेडिंशियल डालें।
Direct Link for HPBOSE 10th Result 2023

HPBOSE 10th Result देखने के लिए विकल्प

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से जारी 10वीं बोर्ड के रिजल्ट्स को hpbose.org के साथ साथ results.gov.in या indiaresults.com पर भी जा सकते हैं। बता दें, indiaresults.com पर जाने के बाद आप Himachal Pradesh पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article