एजुकेशन

HP Board 10th Result: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें परीक्षा परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2023, 03:19 PM IST

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी हो गए। 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी।10वीं में 90,637 और 12वीं में 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Image

HP Board 10th Result

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने दोपहर ढाई बजे 10वीं के नतीजे जारी किए। 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एचपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,94,565 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 10वीं में 90,637 और 12वीं में 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक किए जा सकते हैं।

पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं के परीक्षा परिणामों के अनुसार छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 89.7 प्रतिशत रहा। जबकि, 2022 में रिजल्ट 87.5 प्रतिशत रहा था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए राज्य भर में 200 केंद्र बनाए गए थे।

मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 10वीं के नतीजों के अनुसार, 91,440 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 81,732 छात्र पास हुए। सरकारी और निजी विद्यालयों की मेरिट लिस्ट में एक बार फिर लड़कियों का जलवा रहा। सरकारी स्कूलों की मेरिट लिस्ट में 19 लड़कियां और तीन लड़के शामिल रहे। तो वहीं निजी स्कूलों की मेरिट सूची में 42 लड़कियां और 15 लड़के रहे। जारी नतीजों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में हमीरपुर जिला टॉप पर रहा है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बता दे, हिमाचल के मुख्यमंत्री के धर्मशाला में मौजूदगी की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी। अब उनके दिल्ली जाते ही शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने का फैसला किया, जिसके बाद आज गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article