Himachal Pradesh Board Class 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार HP BOSE रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद इसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org की मदद से चेक कर सकेंगे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HPBOSE कक्षा 12वीं रिजल्ट (Himachal Pradesh 12th Board Result) अगले सप्ताह घोषित होंगे। प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन खत्म होने के करीब है और राज्य बोर्ड अब 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम पब्लिश करने की दिशा में काम कर रहा है।
कब आएगा रिजल्ट - HPBOSE, Himachal Pradesh Board 12th Result 2023 Date and Time:
हिमाचल बोर्ड की ओर से अभी तक HPBOSE कक्षा 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक डेट को लेकर पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के 12वीं रिजल्ट एक साथ घोषित होने की संभावना है।
HPBOSE कक्षा 12वीं रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org की मदद से चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना 12वीं कक्षा का परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने की जरूरत भी होगी। उम्मीदवारों को रिजल्ट एसएमएस की मदद से भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एक बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एचपीबीओएसई 12वीं के रिजल्ट मार्कशीट भी हासिल कर सकेंगे। HPBOSE ने 10 मार्च से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1.03 लाख छात्रों ने HPBOSE कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसके लिए परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है।
