एजुकेशन

HPBOSE 10th Result 2024 Date: आ गया अपडेट! इस तारीख को जारी हो सकता है एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

HPBOSE 10th Result 2024, HP Board Class 10th Result 2024 Date: हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और hpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

Image

HPBOSE 10th Result 2024

HPBOSE 10th Result 2024, HP Board Class 10th Result 2024 Date: हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (HP Board 10th Result 2024) जारी करने जा रहा है। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (HPBOSE Class 10th Result 2024) की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और hpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एचपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HPBOSE 10th Result 2024 Date: मई में ही जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले रिजल्ट 5 मई को जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HP Board Class 10th Result 2024: SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल में एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको HP10 (स्पेस) ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to check HPBOSE 10th Result 2024

  • हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: घोषित होने जा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

HP Board 10th Result 2024: एचपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। अब 10वीं के नतीजे भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article