एजुकेशन

HP TET Result June 2025 OUT: जारी हो गया हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम, Direct Link से करें चेक

HP TET Result June 2025 Pdf Download: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का परिणाम हो गया है, जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे hpbose.org पर से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं, हालांकि खबर में रिजल्ट देखने का तरीका व डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

Image

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम

HP TET Result June 2025 Pdf Download: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 13 अगस्त, 2025 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) जून सेशन का परिणाम जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो रिजल्ट देखने का इंतजार हुआ खत्म। इन रिजल्ट को hpbose.org पर जारी किया गया हे, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

डिजी लॉकर से भी देख सकेंगे परिणाम

इन परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1, 7, 8, 11 और 14 जून, 2025 को किया गया था। परीक्षार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डिजी लॉकर के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड और पात्रता प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट की रहेगी आजीवन वैधता

उत्तीर्ण उम्मीदवारों को आजीवन वैधता वाला एक उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिससे वे राज्य भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

HP TET Result June 2025 Kaise Check kare

HP TET Result June 2025 How to check: योग्यता की स्थिति की जांचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

चरण 1: HP TET Result June 2025 Website hpbose.org पर जाएं।

चरण 2: HP TET Result June 2025 Link क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर और आवेदन संख्या सबमिट करें।

चरण 4: HPBOSE HP TET परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा

चरण 5: HP TET Result June 2025 Pdf Download करें।

HP TET Result 2025: Marks

नीचे श्रेणीवार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक देखें।

  • सामान्य: 150 में से 90 अंक (60%)।
  • आरक्षित: (SC/ ST / OBC/ PwD): 150 में से 82.5 अंक (55%)।

अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article