HP Board ने 10वीं व 12वीं का टाइम टेबल hpbose.org पर किया जारी
HP Board Class 10th 12th Date Sheet 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 26 नवंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। जो छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे इस खबर के माध्यम से HPBOSE Date Sheet 2026 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, पूरा शेड्यूल आधिकारिक साइट hpbose.org पर जारी किया गया है। थ्योरी परीक्षा के अलावा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, HPBOSE 10वीं की परीक्षा 3 से 28 मार्च तक चलेगी, जबकि HPBOSE 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा शेड्यूल में रेगुलर स्कूल और स्टेट ओपन स्कूल (SOS) दोनों के स्टूडेंट्स के लिए टाइम टेबल शामिल है।
एचपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा किस विषय से होगी शुरू
HP Board Class 12th Date Sheet 2026
रेगुलर और SOS कैंडिडेट का शेड्यूल भी जारी
रेगुलर और SOS कैंडिडेट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक उनके अपने स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
शेड्यूल में कई सब्जेक्ट शामिल हैं, जिनमें मेन एकेडमिक पेपर से लेकर वोकेशनल कोर्स तक शामिल हैं। शेड्यूल में हिंदी और मैथ्स समेत हर सब्जेक्ट के एग्जाम डेट्स के साथ-साथ नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत स्पेशल कोर्स की भी साफ जानकारी दी गई है।