अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार, जानिए 1 सितंबर के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 September 2026 Horoscope : 1 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के आज का दिन शुभ रहेगा।

Image

1 सिंतबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 September 2026 Horoscope : आज भाद्रपद माह चल रहा है और मंगलवार है। चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन, सूर्य-बुध सिंह, गुरु कर्क और मंगल मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा और गुरु का संबंध आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग मजबूत कर रहा है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। भगवान विष्णु की उपासना के साथ राम और कृष्ण नाम का जप करें। मंगलवार को व्रत रखना भी शुभ रहेगा। शिवलिंग पर सुगंधित इत्र, मधु, गन्ने के रस और गंगाजल से अभिषेक करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अन्न दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि में हैं और राशि स्वामी मंगल तृतीय भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ भाव में परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम दे सकते हैं। शनि बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। नौकरी से जुड़े लोगों को काम पर अधिक ध्यान देना होगा। पंचम भाव में सूर्य और बुध नए व्यवसाय की शुरुआत में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ में शुभता और सफलता से मन खुश रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी शुक्र पंचम भाव में रहकर आईटी, मैनेजमेंट और बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकते हैं। चंद्रमा द्वादश भाव में होने से अनावश्यक खर्च हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना है। गुरु तृतीय और शनि एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के रास्ते खोलेंगे। बिजनेस डील में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

मंगल आपकी राशि में रहकर रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ दे सकते हैं। मेष राशि का चंद्रमा और द्वितीय भाव में गुरु नौकरी और व्यवसाय में सफलता देंगे। सूर्य और बुध तृतीय भाव में हैं। नौकरी में कई महत्वपूर्ण पेंडिंग काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। फिल्म और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

गुरु आपकी राशि में रहकर बिजनेस में मनचाही सफलता दिला सकते हैं। दशम भाव में चंद्रमा करियर के लिए शुभ रहेंगे। मंगल व्यय भाव में हैं। शनि नवम भाव में रहकर भाग्योदय के संकेत दे रहे हैं। शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव कॉमर्स फील्ड के छात्रों के लिए बेहतर रहेगा। नया बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सात अन्न का दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

नवम भाव में चंद्रमा भाग्य का साथ देंगे। मंगल एकादश भाव को मजबूत कर रहे हैं। केतु आपकी राशि में आध्यात्मिक रुचि बढ़ा सकता है। बिजनेस को लेकर तनाव रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। भगवान के नाम का जप बढ़ाएं। छात्रों को समय का सही उपयोग करना होगा। मंगल का प्रभाव बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। सूर्य, बुध और केतु द्वादश भाव में हैं। गुरु दशम और शनि सप्तम भाव में रहेंगे। नौकरी को गंभीरता और मेहनत के साथ करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। गुरु के प्रभाव से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

आज का उपाय: फलों और चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

शुभ अंक: 05 और 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

एकादश भाव में सूर्य शुभ फल देंगे और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। गुरु और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर ध्यान देना होगा। खान-पान में अनुशासन रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और तनाव कम होगा। विवादों से दूर रहें। मंगल भाग्य भाव में रहकर शुभ परिणाम देंगे।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। शीतल जल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

दशम भाव में सूर्य नौकरी और बिजनेस में लाभ देंगे। चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। गुरु नवम भाव में रहकर भाग्य मजबूत करेंगे। धन आने के योग हैं। प्रगति के रास्ते में चली आ रही बाधाएं अब दूर हो सकती हैं। पंचम भाव में शनि छात्रों के करियर में सहयोग देंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि का आज का राशिफल

सप्तम भाव में मंगल बिजनेस में प्रगति देंगे। पंचम भाव में चंद्रमा छात्रों के लिए लाभकारी रहेंगे। शनि चतुर्थ और सूर्य-बुध नवम भाव में हैं। नौकरी बदलने का फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। युवा लव लाइफ और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में विवाद से बचें। गुरु सप्तम भाव में रहकर विवाह संबंधी मामलों में शुभ संकेत दे सकते हैं।

आज का उपाय: चावल का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में रहकर नौकरी में बदलाव का विचार दे सकते हैं। चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। परिवार की प्रगति के लिए मेहनत जरूरी होगी। छात्रों को सीखने की प्रक्रिया लगातार जारी रखनी चाहिए। राजनीतिज्ञों को सफलता मिल सकती है। मंगल और शुक्र रियल एस्टेट तथा कंस्ट्रक्शन बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में सफलता दे सकते हैं। छात्र अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। राहु के कारण स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शुक्र और बुध आर्थिक लाभ देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सामान्य सावधानी रखें और खान-पान पर ध्यान दें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 05 और 06

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि का आज का राशिफल

द्वितीय भाव में चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मंगल नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। सूर्य और बुध षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी का संकेत दे रहे हैं। पंचम भाव में गुरु छात्रों के करियर में उन्नति कराएंगे। नौकरी को लेकर प्रसन्न रहेंगे और बिजनेस को सही दिशा दे पाएंगे। नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल ज्यादा बेहतर नहीं रहेगा। केतु मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 50%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article