लाइफस्टाइल

सितंबर की पहली सुबह का आगाज करें इन सकारात्मक विचारों के साथ, बेहतरीन गुजरेगा पूरा महीना

नए महीने का पहला दिन सिर्फ कैलेंडर बदलने का मौका नहीं, बल्कि सोच को थोड़ा बेहतर बनाने का भी बहाना है। इन छोटे और सकारात्मक विचारों को सुबह पढ़ें, खुद से दोहराएं बेशक सितंबर का महीना खुशनुमा गिजरेगा।

Image

हैप्पी सितंबर गुड मॉर्निंग कोट्स, Motivational Quotes for new month

हर नया महीना सोच, विचार और जिंदगी को कुछ बेहतर बनाने का तो नई शुरुआत करने का एक छोटा-सा मौका लेकर आता है। हालांकि जरूरी नहीं कि महीने की पहली तारीख पर जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव हो। लेकिन कई बार सिर्फ अपना नजरिया बदलना ही काफी होता है। सुबह उठकर कुछ अच्छे शब्द पढ़ लेना, खुद को थोड़ा समय देना और यह याद करना कि हर दिन नई शुरुआत हो सकती है, मन को हल्का कर सकता है।

सितंबर साल का ऐसा महीना है जब मौसम भी धीरे-धीरे करवट लेने लगता है। बारिश पीछे छूटने लगती है और आने वाले दिनों में त्योहारों की हलचल भी बढ़ने लगती है। ऐसे में महीने की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करना अच्छा महसूस करा सकता है। अगर पिछले महीने कुछ काम पूरे नहीं हुए, कोई प्लान अटक गई या किसी बात ने आपको परेशान किया, तो उसे लेकर पूरा सितंबर खराब करने की जरूरत नहीं। इस महीने बस इतना तय करें कि खुद पर बेवजह दबाव नहीं डालेंगे और छोटी खुशियों को नजरअंदाज नहीं करेंगे।

इन विचारों को पढ़ करें महीने की शुरुआत

1. आज का दिन कल जैसा होना जरूरी नहीं

हर सुबह अपने साथ एक नया मौका लेकर आती है। बीते दिन में कुछ गलत हुआ है तो उसे आज की शुरुआत पर हावी न होने दें।

जो बीत गया, उसे सीख बनने दें, बोझ नहीं। हमेशा याद रखें जो बीत गया सो बात गई..

2. छोटी-छोटी ग्रोथ भी महत्वपूर्ण है

कई बार हम अपनी उपलब्धियों को सिर्फ इसलिए छोटा समझ लेते हैं क्योंकि वे बहुत बड़ी नहीं होतीं। लेकिन रोज थोड़ा आगे बढ़ना भी आपको मंजिल के करीब ले जाता है।

धीरे चल रहे हैं तो क्या हुआ, बस रुकना नहीं है।

3. खुद से बात करना मत भूलिए

दूसरों को खुश रखने की कोशिश में हम अक्सर खुद की जरूरतों को पीछे छोड़ देते हैं। आज 1 सितंबर से ये प्रण लीजिए कि आप खुद के लिए थोड़ा समय निकालेंगे।

दुनिया की सुनिए जरूर, लेकिन अपने दिल की आवाज भी पहचानिए।

4. हर चीज का सही समय होता है

अगर किसी काम में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं। कभी-कभी थोड़ा इंतजार भी कहानी का हिस्सा होता है।

हर फूल एक ही मौसम में नहीं खिलता, इसलिए अपनी रफ्तार पर भरोसा रखें।

5. इस महीने शिकायत कम, कोशिश ज्यादा

हर परिस्थिति हमारे हाथ में नहीं होती, लेकिन उस पर हमारी प्रतिक्रिया जरूर हमारे हाथ में होती है। सितंबर में समस्या गिनने से ज्यादा समाधान खोजने की कोशिश करें।

हर परेशानी का जवाब तुरंत नहीं मिलता, लेकिन कोशिश रास्ता जरूर दिखाती है।

6. खुद पर भरोसा रखें

कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं और कुछ फैसले गलत भी साबित हो सकते हैं। फिर भी खुद को एक और मौका देना बंद न करें।

आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा संभाल सकते हैं।

नए महीने की शुरुआत में बहुत सारे संकल्प लेने की जरूरत नहीं है। बस एक छोटी आदत चुनें, अपने लिए थोड़ा समय निकालें और हर दिन एक अच्छी बात याद करें

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article