बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 सितंबर 2026: लगातार 5वें दिन लुढ़के रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 September 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार 5वें दिन गिरावट आई। दिल्ली में सोना की कीमतें 2,700 रुपये टूटकर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 1.79% गिरकर यानी 2760 रुपये गिरावट के साथ 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,393.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 1 सितंबर 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम भाव
24 कैरेट सोना₹152150
22 कैरेट सोना₹139471
20 कैरेट सोना₹126792
18 कैरेट सोना₹114113
16 कैरेट सोना₹101433
14 कैरेट सोना₹88754
12 कैरेट सोना₹76075
10 कैरेट सोना₹63396

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157080₹144000₹117880
मुंबई₹156930₹143850₹117700
कोलकाता₹156930₹143850₹117730
चेन्नई₹156760₹143690₹121390
पटना₹156980₹143900₹117780
लखनऊ₹157080₹144000₹117880
अयोध्या₹157080₹144000₹117880
मेरठ₹157080₹144000₹117880
कानपुर₹157080₹144000₹117880
गाजियाबाद₹157080₹144000₹117880
नोएडा₹157080₹144000₹117880
गुरुग्राम₹157080₹144000₹117880
चंडीगढ़₹157080₹144000₹117880
जयपुर₹157080₹144000₹117880
लुधियाना₹157080₹144000₹117880
गुवाहाटी₹156930₹143850₹117700
इंदौर₹156980₹143900₹117780
अहमदाबाद₹156980₹143900₹117780
वडोदरा₹156980₹143900₹117780
सूरत₹156980₹143900₹117780
पुणे₹156930₹143850₹117700
नागपुर₹156930₹143850₹117700
नासिक₹156960₹143880₹117730
बैंगलोर₹156930₹143850₹117730
भुवनेश्वर₹156930₹143850₹117730
रायपुर₹156930₹143850₹117700
हैदराबाद₹156930₹143850₹117730

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के कारण कारोबारियों की धारणा पर असर पड़ा और पीली धातु की कीमतें 1,500 रुपये टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,448.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट हाल के सप्ताहों में सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद लगातार हो रही मुनाफासूली को भी दिखाती है। कारोबारी अपने जमा सौदों को कम कर रहे हैं क्योंकि सोना अपनी पिछली तेजी को बनाए रखने में नाकाम रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद सोने की कीमतें दबाव में रहीं। इस भाषण से सितंबर की बैठक में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा और हालिया गिरावट का दौर जारी रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद हाजिर सोना कम कीमत पर कारोबार कर रहा है और 4,440 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। नए हमलों से तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

सर्राफा बाजार पर अमेरिका और ईरान के बीच नए सैन्य हमलों के बाद तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर पड़ा। ऊर्जा की ऊंची कीमतों से महंगाई की चिंताएं बढ़ गई और सख्त मौद्रिक नीति की संभावना मजबूत हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article