HPBOSE HP Board 12th Result 2024 Direct Link On www.hpbose.org,
HP Board 12th Result: मूल्यांकन के साथ अंक फीड
बता दें इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मू्ल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो 99 फीसदी संभावना है कि आज इंटरमडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में पासिंग मार्क्स से कम आते हैं तो छात्रों को किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।Himachal Pradesh Board 12th Result: 2,258 केंद्रों पर परीक्षा
इस बार HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने राज्ट के कुल 2 हजार 258 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं 4 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। वहीं अब जल्द ही लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टूडेंट नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।HP Board 12th Result 2024
- सबसे पहले www.hpbose.org, hpresults.nic.in पर जाएं।
- यहां HPBOSE HP Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट सेव कर सकेंगे।
HP Board 12th Marksheet 2024: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- स्टूडेंट का रोल नंबर
- स्टूडेंट का नाम
- स्कूल का नाम
- बोर्ड का नाम
- परीक्षा का नाम
- थ्योरी के मार्क्स
- प्रैक्टिकल परीक्षा में मार्क्स
- सब्जेक्टवाइज मार्क्स
- कुल मार्क्स
