एजुकेशन

hpbose.org, HP Board 12th Result 2024 Today: घोषित हुआ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, रोल नंबर वाइज करें चेक

hpbose.org, HP Board 12th Result 2024, Himachal Pradesh Board 12th Result 2024 Today: एचपीबीओएसई आज यानी 29 अप्रैल 2024 को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org, hpresults.nic.in पर जाकर सबसे पहले अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Image

HP Board 12th Result 2024 Today: आज इस समय हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

hpbose.org, HP Board 12th Result 2024, Himachal Pradesh Board 12th Result 2024 Today: एचपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अहम (HP Board 12th Result) सूचना है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला आज यानी 29 अप्रैल 2024, सोमवार को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो (Himachal Pradesh Board 12th Result) गया है। इस बात की जानकारी बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा (HP Board Result) ने दिया। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया जाएगा। इस दौरान डीसी कांगड़ा और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ विशाल शर्मा मौजूद रहेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org, hpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।। यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। इस साल 12वीं की परीक्षा में करीब कुल 85 हज़ार छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है।

HP Board 12th Result: इतने हजार छात्र परीक्षा में शामिल

इस साल 12वीं की परीक्षा में करीब कुल 85 हज़ार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक एक पाली में सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक थी। वहीं अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुकी है। नीचे दिए इस लिंक पर सबसे पहले रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

HP Board 12th Result 2024 Link: एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक

HP Himachal Pradesh Board 12th Result 2024: यहां करें चेक

स्टेप 1: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर जाकर HPBOSE HP Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ व कैप्चा एंटर करें।

स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

HP Board Class 12th Result Via SMSM: एसएमएस के जरिए करें चेक

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  • यहां HP12 टाइप कर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद 56263 पर भेजें।
  • प्राप्तांक स्क्रीन पर आ जाएगा।

HPBOSE 12th Result 2024: पिछले साल का पास पर्सेंटेज

बीते वर्ष हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था। यहां कुल पास पर्सेंटेज 79.74% दर्ज किया गया था। परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। उम्मीद है कि इस बार भी पास पर्सेंटेज इसी के आसपास देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या पिछली बार की तुलना में कम है।

HP Board 12th Result: कम मार्क्स आने पर क्या करें

हिमाचल बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि आपकी गणना के मुताबिक किसी सब्जेक्ट में कम मार्क्स हैं तो पुनर्मुल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्जेक्ट वाइज शुल्क जमा करना होगा। हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article