How to Write an Application to the Principal for Sick Leave: प्रिंसिपल को एप्लीकेशन कैसे लिखें? क्या है सही व सटीक तरीका? इस बारे में एक छात्र को जरूर से पता होना चाहिए, क्योंकि लेखन आपकी काबिलियत को दर्शाती है, एक अच्छा एप्लीकेशन प्रिंसिपल की नजर में छात्र की वैल्यू बढ़ा सकता है, बता दें, हिंदी में प्रिंसिपल को आवेदन पत्र लिखना बहुत सरल है। आपको इसमें कुछ मुख्य बिंदुओं का ध्यान रखना होता है –
Principal ko Application Kaise Likhe
इसके लिए आपको कुछ बिंदुओं का ध्यान रखने की बहुत जरूरत है जैसे:
- प्रधानाचार्य को संबोधित करना
- विषय का जिक्र करना (किस कारण से आवेदन कर रहे हैं)।
- शिष्ट भाषा का प्रयोग करें।
- अंत में धन्यवाद और हस्ताक्षर।
चलिए मान लीजिए आपको छुट्टी के लिए आवेदन करना है, तो इसका नमूना यानी सैंपल देखते हैं
सेवा में,
प्रधानाचार्य,
स्कूल का नाम
ब्रांच का नाम
विषय: दो दिन का अवकाश प्रदान करने हेतु
महोदय/महोदया
मैं (आपका नाम) हूं, आपके विद्यालय की कक्षा (जैसे क्लास 7 या 8 या कुछ और) की छात्र/छात्रा हूं। मैं आपसे सादर अनुरोध करती/करती हूं कि मुझे दो दिन का बीमारी अवकाश प्रदान किया जाए, क्योंकि मुझे बुखार है और डॉक्टर ने मुझे दो दिन आराम करने की सलाह दी है। आपके रिकॉर्ड के लिए, मैं अपने आवेदन के साथ अपने चिकित्सा प्रमाणपत्र की एक प्रति संलग्न कर रही/रहा हूं।
अतः, मैं आपसे अनुरोध करती/करता हूं कि आप अगले दो दिन (तारीख बताएं) के लिए विद्यालय से मेरी अनुपस्थिति को क्षमा करें।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी छात्र या छात्रा:
क्लास:
दूसरा नमूना या सैंपल
How to Write an Application to Principal for Sick Leave Example:
सेवा में,
प्रधानाचार्य,
स्कूल का नाम
ब्रांच का नाम
विषय: दो दिन के अवकाश के लिए
महोदय/महोदया
विनम्र निवेदन है कि मैं (आपका नाम) आपके विद्यालय की कक्षा आठवी का छात्र हूं। मुझे अचानक से मेरा स्वास्थ्य खराब लग रहा है, मुझे घर जाने व डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है, मैं विद्यालय में बैठने में असमर्थ हूं। ऐसे में कृपा करके मुझे घर जाने की अनुमति दें। यदि मैं दवाइयां लेने के बाद भी अच्छा महसूस नहीं करता हूं, तो संभव है कि आने वाले एक से दो दिन मैं अनुपस्थित रहूं।
अतः, मैं आपसे अनुरोध करती/करता हूं कि आप मुझे तत्काल से घर जाने की अनुमति दें, या मेरे घर परिवार से किसी को बुला दें ताकि मैं उनके साथ जा सकूं।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी छात्र या छात्रा:
क्लास:
