एजुकेशन

How to study for long hours: लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें? जानें फोकस से पढ़ाई करने का जानदार तरीका

How to study for long hours with full concentration: एक छात्र हमेशा इस बारे में सोचता है कि वो लंबे समय तक कैसे पढ़े? कई बार कोशिश करता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें असफल हो जाते हैं, ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

Image

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें? (image - canva)

How to study for long hours without getting tired: लंबे समय तक पढ़ाई करना चुनौतीभरा हो सकता है, लेकिन ये एक अच्छी प्रैक्टिस हो सकती है, क्योंकि जितना आप पढ़ेंगे उतना आप बढ़ेंगे। एक छात्र कई बार कोशिश करता है कि वो देर तक पढ़े, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें असफल हो जाते हैं, ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

वातावरण, (lambe samay tak padhai kaise kare)

lambe samay tak padhai करने के लिए वातावरण का अहम रोल है। यहां वातावरण से मतलब है माहौल से, एक ऐसा वातावरण चुनें, जहां आप डिस्टर्ब (खाना पानी पूछने के अलावा) न हों, लोग आपको कोई काम न दें। यही वजह है कि कुछ लोग लाइब्रेरी में जाकर पढ़ते हैं।

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

(image - canva)

लक्ष्य, (lambe samay tak padhai kaise karen)

lambe time tak padhai करना आसान है, लेकिन बिना टारगेट के आप ऐसा नहीं कर पाएंगे, इसलिए बड़े टारगेट बनाएं, उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करें, चाहें फोन में उस टॉपिक को समझें, या कॉल करके किसी जानकार से।

स्वास्थ्य (lambe time tak padhai kaise kare)

पढ़ाई हो या दूसरा कोई काम तभी उसे अच्छे से कर सकेंगे जब आप स्वस्थ महसूस करेंगे, शरीर का ध्यान रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

एक स्वस्थ शरीर से वो सब कुछ किया जा सकता है जो आप चाहते हैं।

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

(image - canva)

लाइट और वेंटिलेशन, (lambe samay tak kaise padhe)

एक छात्र को पढ़ते समय लाइट और वेंटिलेशन का भी ध्यान रखना चाहिए, आप अच्छे से अच्छी रोशनी में पढ़िये, दिमाग और आंखों पर नकारात्मक जोर नहीं पड़ेगा, वेंटिलेशन का ध्यान रखिए, क्योंकि उमस भरे माहौल में फोकस करते नहीं बन पाएगा।

ब्रेक, (lambe samay tak padhaai kaise karen)

लंबे समय तक पढ़ने का ये मतलब नहीं कि आप ब्रेक न लें, ध्यान रखें आपका टारगेट बड़ा होना चाहिए लेकिन ब्रेक छोटे होने चाहिए, इस ब्रेक में आप 2 मिनट की एक्सरसाइज करिये ताकि पॉश्चर बदल जाए। ये आपको फोकस करने में भी मदद करेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article