एजुकेशन

नीट यूजी आंसर की कैसे करें ऑब्जेक्शन, जान लें कब जारी हो सकता है रिजल्ट

NEET UG Answer Key, Result Date, Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंट टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 जून तक का समय दिया गया है।

Image

NEET UG Answer Key, Result Date, Kab Aayega: नीट यूजी आंसर की पर कैसे करें ऑब्जेक्शन, जानें रिजल्ट की तारीख

NEET UG Answer Key, Result Date, Kab Aayega: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Answer Key) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंट टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 25 जून से 28 जून 2026 तक का समय दिया गया है। यहां ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार शुल्क जमा करना होगा। यह नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस होगी।

यहां आंसर की पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि नीट यूजी री एग्जाम की आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे करें।

NEET UG Answer Key 2026 Objection: ऐसे करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2026 Challenge लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Answer Key Challenge for NEET (UG) – 2026 Re-Examination
  • अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड कैप्चा दर्ज करें। फिर Login करें।
  • यहां आप प्रश्नों का चयन कर आपत्ति शुल्क जमा करें।
  • आपका ऑब्जेक्शन स्वीकार कर लिया जाएगा।

NEET UG Result 2026 Date, Kab Aayega: कब आएगा नीट यूजी का रिजल्ट

इस बार नीट यूजी की परीक्षा के लिए कुल 22,05,035 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा 13 अलग-अलग भाषाओं - अंग्रेज़ी, हिंदी, असमिया, बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई ती। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा जुलाई के दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

NEET UG Re Exam Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. डेट ऑफ बर्थ
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रिजल्ट का स्टेटस

यहां नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीदवार यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article