एजुकेशन

निजी स्कूलों की मनमानी से हैं परेशान? तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत, मिनटों में होगा समाधान!

How to file Complaint against Private schools arbitrary practices: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में 01 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायतें भी मिल रही है कि स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं, सिलेबस और यूनिफॉर्म निर्धारित दुकान से या स्कूल से ही खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सरकार और शिक्षा विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं और टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं।

Image

निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत कहां करें

Toll free Numbers to File Complaint against Private schools arbitrary practices: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में 01 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड के स्कूलों में भी नया सेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में एडमिशन के लिए पैरेंट्स स्कूलों की दौड़ लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायतें भी मिल रही है कि स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं, सिलेबस और यूनिफॉर्म निर्धारित दुकान से या स्कूल से ही खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सरकार और शिक्षा विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं और टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे फीस रसीद, स्कूल के नोटिस और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि शिकायत के समय ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जा सकें। विशेषज्ञों के अनुसार, स्कूल किसी भी अभिभावक को किसी खास दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। यह नियमों के खिलाफ है।

स्कूलों की मनमानी की शिकायत कहां करें

देशभर में कई अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं। कहीं अत्यधिक फीस वसूली की शिकायत है, तो कहीं छात्रों को तय दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। अगर आप या आपके कोई परिचित इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो उनके पास शिकायत दर्ज कराने का अवसर होता है। इसके लिए सबसे पहले, अभिभावक अपने जिले के शिक्षा अधिकारी (DEO) या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों ने हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किए हैं।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग हेल्पलाइन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 4275 जारी किया है। इस नंबर पर अभिभावक निजी विद्यालयों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत का कहना है कि इस पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग हेल्पलाइन

उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-5310 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं, सिलेबस और यूनिफॉर्म निर्धारित दुकान से या स्कूल से ही खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, तो अभिभावक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कहां करें शिकायत

राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग ने 181 हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी है। वहीं दिल्ली में 1800-11-6888 नंबर पर अभिभावक अपनी समस्या बता सकते हैं। मध्य प्रदेश में भी 181 नंबर पर कॉल कर निजी स्कूलों की शिकायत की जा सकती है। हरियाणा में अभिभावक 1800-180-4179 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बिहार और महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन

इसके अलावा बिहार में शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-345-4444 उपलब्ध है, जबकि महाराष्ट्र में 1800-233-7955 नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में सीएम हेल्पलाइन या जनसुनवाई पोर्टल के जरिए भी शिकायत करने की सुविधा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article