देश

Karthigai Deepam: तमिलनाडु के थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ पर जला दीपथून का दीपक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ अमल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ पर दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जला दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो रिटायर्ड हाई कोर्ट जज समारोह की निगरानी की।

Image

तमिलनाडु के थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ पर जला दीपथून का दीपक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाया गया। जिला प्रशासन ने दीपम जलाने के लिए पहाड़ी पर महज 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी थी।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के एक अहम आदेश के बाद, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर ऐतिहासिक 'दीपाथून' (दीप स्तंभ) को प्रज्वलित किया गया।

30 किलोग्राम घी, 50 मीटर सूती बाती और पांच किलोग्राम कपूर से जलाया गया दीपम। सर्वोच्च न्यायालय ने मंदिर के रिसीवरों को निर्देश दिया था कि वे पुजारियों से परामर्श करने के बाद, शनिवार (28 नवंबर, 2026) को पत्थर के खंभे'दीपाथून' पर 'कार्तिगई दीपम' जलाएं।

बता दें कि केरल सहित कई जगहों से आए 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु सिकंदर दरगाह पहुंचे। वहीं, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात CRPF जवानों पर हिंदू श्रद्धालुओं ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। ये नज़ारे शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर 'कार्तिगई दीपम' जलाए जाने से पहले देखने को मिले।

पारंपरिक रीति-रिवाजों को लेकर असहमति 1915 से चली आ रही है

शनिवार सुबह तमिलनाडु के मदुरै में पहाड़ी पर स्थित दरगाह पर 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु (जिनमें पड़ोसी राज्य केरल से आए लोग भी शामिल थे) विशेष प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। इसी दौरान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 'कार्तिगई दीपम' जलाए जाने से पहले, कई हिंदू श्रद्धालुओं ने CRPF जवानों का स्वागत उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर किया। 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद आज यानी शनिवार को मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर 'कार्तिगई दीपम' जलाया गया। । मुस्लिम और हिंदू समुदायों के बीच पहाड़ी के इस्तेमाल, इसके मालिकाना हक और पारंपरिक रीति-रिवाजों को लेकर असहमति 1915 से चली आ रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article