देश

Rahul PC Live: 'वोट चोरी कर रही है भाजपा', राहुल गांधी बोले- महिला आरक्षण बिल पहले ही हो चुका है पारित

Delimitation Bill: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन बिल और एसआईआर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Delimitation Bill: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन बिल और एसआईआर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है।

इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जब चाहें, तब चुनावों में धांधली का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब भी चुनावों में हेराफेरी कर सकती है, लेकिन देश की जनता समझ चुकी है कि चुनावों में धांधली की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हमारी पोलिंग से पता चलता है कि देश के 80 प्रतिशत लोग और 100 फीसदी जेन जेड (Gen Z) मानते हैं कि पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनाव हड़प लेते हैं। अब वे एक नया प्लान, नया आइडिया लेकर आए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article