Lucknow school news: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर एक बार फिर शिक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। जहां स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने का मुद्दा अभी तक अनसुलझा है, वहीं अब अभिभावकों को बढ़ी हुई कीमतों पर किताबें खरीदने का एक और आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इसी का एक उदाहरण सामने आया, जिसमें एक प्राइवेट स्कूल की एक किताब 1000 रुपये से ज्यादा की बेची जा रही है। ये एक किताब की कीमत है, इसमें कोई शक नहीं जो मध्यम वर्ग और कम आय वाले परिवार से आते हैं और कैसे तैसे अपने बच्चे का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में कराते हैं, उनके लिए इस तरह की किताब का खर्च उठाना बड़े आर्थिक बोझ से कम नहीं।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर एक अभिभावक दावा कर रहा है कि लखनऊ में एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा 5 की अंग्रेजी की एक किताब की कीमत 1,035 रुपये है। जाहिर है इस खबर से बड़ी संख्या में अभिभावक नाराज हो गए हैं, क्योंकि ये लखनऊ के सबसे बड़े स्कूल में से एक है।
इस खबर के बाद से नियामक संस्था (Regulatory Body) स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता पर ऑनलाइन चर्चा भी छेड़ दी है।
पूरे सेट की कीमत 8,000 रुपये
जानकारी के अनुसार, यह किताब बर्लिंगटन सीरीज की है। रिपोर्टों के मुताबिक, किताबों के पूरे सेट की कीमत 8,000 रुपये से भी ज्यादा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि महंगी किताब बेचने वाला ये काई इकलौता स्कूल नहीं है। ज्यादातर प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में यह एक आम बात बन गई है।
अभिभावकों की मांग क्या है?
अभिभावक लगातार अधिकारियों को टैग कर रहे हैं और इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। "हर निजी और सरकारी स्कूल में संबंधित भाषा में NCERT की किताबें लागू की जानी चाहिए। निजी स्कूल ज्यादा कीमत पर किताबें बेचते हैं।"
ये भी पढ़ें
निजी स्कूलों का निजी प्रकाशकों के साथ कॉन्ट्रैक्ट होता है। उन्हें अपने प्रकाशकों की किताबें लागू करने के लिए पैसे मिलते हैं। NCERT की किताबें 50-100 रुपये में मिल जाती हैं, लेकिन उनसे स्कूलों को कोई मुनाफा नहीं होता। निजी प्रकाशकों की किताबों की कीमत 500-1000 रुपये होती है, जिससे स्कूलों को भारी मुनाफा होता है।
