Hansraj College Admission 2026: कक्षा 12वीं के बाद अंडरग्रेजुएट कोर्स करने की इच्छा रखने वाले छात्रों का सपना दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ने का होता है। हर छात्र डीयू के टॉप कॉलेज में पढ़ने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं। डीयू में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं। कई छात्रों को यह भी क्लीयर होता है कि वह किस Particular कॉलेज से पढ़ाना चाहते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से है, जो DU के तीसरे टॉप कॉलेज यानी हंसराज कॉलेज से पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए यहां की एडमिशन प्रक्रिया, एडमिशन कितने अंकों पर मिलता और प्लेसमेंट कैसा है आदि के बारे में जानना जरूरी है। आइए बताएं।
कब हुई थी हंसराज कॉलेज की स्थापना?
दिल्ली के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में शामिल हंसराज कॉलेज की स्थापना 26 जुलाई 1948 को हुई थी। इस साल जुलाई में इस संस्थान को पूरे 78 साल हो जाएंगे। बता दें कि हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में शामिल है।
Hansraj College में कौन-कौन से कोर्स हैं?
दिल्ली विश्वविद्यालयों के अन्य कॉलेज के तरह यहां भी बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमएससी, एमकॉम जैसे कोर्स में विभिन्न विषयों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज द्वारा लेंग्वेज में कई सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाते हैं।
हंसराज कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी है?
हंसराज कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्रों के 12वीं में कम से कम 94 से 99 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कोर्स के अनुसार, मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें कई कोर्स 99 प्रतिशत पर सीटें फुल हो जाती हैं, तो वहीं कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिसमें 94 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है। यह आपके पसंदीदा कोर्स पर निर्भर करता है और कॉलेज की मेरिट लिस्ट पर।

Hansraj College
हंसराज कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन?
हंसराज कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी और पीजी की परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। अगर 12वीं के बाद अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेना है तो सीयूईटी यूजी और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेना है तो सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। इसके बाद ही उम्मीदवार हंसराज कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। मेरिट और एंट्रेंस के मार्क्स पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
हंसराज कॉलेज में प्लेसमेंट का स्टेटस क्या है?
हंसराज कॉलेज में क्वालिटी एजुकेशन के साथ छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट भी दिया जाता है। यहां छात्रों द्वारा बनाया हुए एक प्लेसमेंट सेल है, जिसके द्वारा हर साल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेती हैं। यहां सबसे अधिक प्लेसमेंट पैकेज 25.8 लाख प्रति वर्ष का गया था। जबकि औसत पैकेज 10.3 लाख रुपये प्रति वर्ष था।
हंसराज कॉलेज की NIRF रैंकिंग कितनी है?
देश के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में हंसराज कॉलेज का भी नाम शामिल है। NIRF रैंकिंग 2025 में इस संस्थान को तीसरा स्थान प्रदान किया गया है। NAAC ग्रेड की बात करें तो इसे A++ मिला है।
शाहरुख खान ने ही नहीं इन दिग्गजों ने भी की है हंसराज कॉलेज से पढ़ाई
हंसराज कॉलेज से फिल्मी जगत, राजनीति और खेल जगत के कई दिग्गजों ने शिक्षा प्राप्त की है। शाहरुख खान के अलावा यहां से अनुराग कश्यप (फिल्म निर्माता), रणविजय सिंह (टीवी होस्ट), नवीन जिंदल (उद्योगपति), और किरण रिजिजू (राजनीतिज्ञ) ने भी शिक्षा प्राप्त की है।
