बॉलीवुड

Sharad Kapoor को पैसों के लिए किया इस्तेमाल? Hema Chaudhary पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, अब उगला सच

Hema chaudhary Break Silence On Allegations: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। बीते दिन उनका अस्पताल में ईलाज शुरू हुआ। लेकिन हाल ही में उनकी दोस्त हेमा चौधरी पर गंभीर आरोप लगा है।

Image

Sharad Kapoor को पैसों के लिए Hema chaudhary ने किया इस्तेमाल? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Hema chaudhary Break Silence On Allegations: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शरद कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं और जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बीते दिन शरद कपूर को अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बेडरेस्ट की सलाह दी है। लेकिन इन सबसे इतर शरद कपूर की दोस्त हेमा, जो हर वक्त उनके साथ खड़ी नजर आईं, हाल ही में उनपर गंभीर आरोप लगा है। हेमा चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि वह धोखाधड़ी कर रही हैं और पैसे कमाने के लिए शरद कपूर का इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि इन आरोपों पर हेमा चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sharad Kapoor की बिगड़ी तबीयत के बीच शुरू हुआ इलाज, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट और आइसोलेशन की सलाह

    हेमा चौधरी पर लगे आरोप

    हेमा चौधरी ने शरद कपूर के चार पेट डॉग का रेस्क्यू किया था, साथ ही एक्टर का वीडियो साझा किया था। लेकिन अब ह्यूमैनिटी वर्ल्ड फाउंडेशन के शिराज भाटिया अहमद और योडा मुंबई के जैवियर सैंटियागो ने वीडियो जारी कर हेमा चौधरी पर आरोप लगाया है कि वह शरद कपूर का इस्तेमाल कर रही हैं। दोनों ने दावा किया कि वह एक्टर का केस कुछ वक्त से देख रहे थे और तभी हेमा वहां आईं। उन्होंने रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जो कि नहीं जाना था। शिराज अहमद ने हेमा चौधरी को लेकर कहा, "जब मैंने छोटी सी झलक साझा की, तभी हेमा ने शरद कपूर जी के सारे वीडियोज शेयर कर दिये, जो कि सार्वजनिक नहीं जाने चाहिए थे। उनकी निजता, गरिमा और स्थिति को देखते हुए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '2 साल तक नहाया नहीं...' Hema Chaudhary ने Sharad Kapoor को लेकर किया बड़ा खुलासा

    हेमा चौधरी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

    वहीं हेमा ने भी इन आरोपों पर पलटकर जवाब दिया है। हेमा चौधरी ने शरद कपूर के घर का वीडियो साझा किया, जो कि बुरी अवस्था में नजर आया। वहीं शरद कपूर की हालत भी गंभीर नजर आई। इस वीडियो को साझा कर हेमा चौधरी ने बताया कि शरद कपूर का वीडियो 24 अक्टूबर को बनाया गया था, उसी दौरान शिराज अहमद नाम के शख्स उनके स्टाफ के सदस्यों और एंबुलेंस ड्राइवर के साथ वहां आए थे। हेमा ने आगे बताया कि जैवियर ने भी उनसे संपर्क करके एंबुलेंस के लिए अनुरोध किया था। हेमा के मुताबिक, उन्होंने शरद कपूर और उनके पेट डॉग को बचाने में बार-बार उनकी मदद मांगी। लेकिन जब 18 दिनों तक उन्हें जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खुद प्रॉपर्टी पर जाकर स्थिति को भांपने का फैसला लिया।

    हेमा चौधरी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शरद कपूर के पेट का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "ये इनका अभी का वीडियो है, वे सुरक्षित हैं और ठीक हैं। लेकिन लोग मेरी जान के पीछे क्यों पड़े हैं? कौन सा घोटाला? मैंने उनसे सबूत के साथ वीडियो साझा करने के लिए कहा। मेरी एक वीडियो के कारण शरद कपूर और पेट आज जिंदा हैं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article