देश

Mumbai Crime: फोटो क्लिक कर रहे थे लड़का-लड़की, तभी आ धमके नाबालिग; कपल से मारपीट का VIDEO वायरल

मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल पार्क में फोटो खींच रहे कपल के साथ 8 से 10 नाबालिगों ने कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की। पीड़ित लड़की की शिकायत पर घाटकोपर पुलिस ने केस दर्ज कर आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Image

मुंबई के कुर्ला में कपल के साथ नाबालिगों ने की बदसलूकी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Viral Video: मुंबई के कुर्ला में एक कपल के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक म्युनिसिपल पार्क में फोटो खींच रहे लड़के और लड़की को 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर निशाना बनाया। आरोप है कि नाबालिगों ने पहले दोनों के साथ बहस की, फिर छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

फोटो खींच रहे थे लड़का-लड़की

जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की कुर्ला स्थित म्युनिसिपल पार्क में तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां 8 से 10 नाबालिग लड़के पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कपल के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के साथ मारपीट की गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article