बॉक्स ऑफिस

OM Box Office Collection Day 1: धनुष और ममूटी की फिल्म की धाकड़ ओपनिंग, 'रामायण' को दी टक्कर

OM: Operation Mole Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार धनुष और एक्टर ममूटी की 'ओम: ऑपरेशन मोल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने धाकड़ ओपनिंग की है।

Image

OM: Operation Mole: धनुष की फिल्म ने की धाकड़ ओपनिंग (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

OM: Operation Mole Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार धनुष और एक्टर ममूटी की 'ओम: ऑपरेशन मोल' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। धनुष और ममूटी (Mammootty) की फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। मूवी को मिल रही जबरदस्त प्रक्रिया को देख कहा जा सकता है कि धनुष और ममूटी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है। मूवी के केवल रिव्यू ही अच्छे नहीं हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार कमाई भी की है। 'ओम' ने 'रामायण' की तूफानी कमाई के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ खाता खोला है। ओम ने 'रामायण' को तो टक्कर दी ही, साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने की भी कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan-Saif Ali Khan को धमकी से मचा हड़कंप, AICWA ने की CM फडणवीस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    धनुष (Dhanush) और ममूटी स्टारर 'ओम: ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) ने पहले दिन भारत में 20.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। फिल्म को भारत में 6.628 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में मूवी ने तमिल भाषा में 13.35 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4 करोड़ रुपये और हिंदी में 35 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि भारत में 'ओम: ऑपरेशन मोल' का नेट कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा धनुष की फिल्म का विदेशों में भी जलवा देखने को मिला। धनुष और ममूटी की मूवी ने विदेशों में 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 31.55 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 16: 'रामायण' की तूफानी रफ्तार जारी, खेलेगी 1600 करोड़ की पारी

    बता दें कि सिनेमाघरों में 'ओम: ऑपरेशन मोल' के लिए 45.6 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी। इसके अलावा मूवी के रिव्यू की बात करें तो इसमें धनुष और ममूटी की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ दर्शकों का कहना था कि मूवी की कहानी और मजबूत हो सकती थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'ओम: ऑपरेशन मोल' कहां तक अपनी राह तय कर पाती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article