Holi School Holiday 2026 In UP, Ghaziabad, Noida, Meerut, Hapur: रंगों के त्योहार होली में अब महज एक से दो दिन बाकी हैं। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार अपने स्कूलों में छुट्टी को लेकर सर्च कर (Holi School Holiday 2026) रहे है। बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर 2 से 4 मार्च तक अवकाश की घोषणा (UP Holi School Holiday) की है। इस आदेश के अनुसार, होली के त्योहार के उपलक्ष्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 4 मार्च तक बंद रहेंगे। यह छुट्टी 2 और 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के (School Holiday On Holi) दौरान रहेगी। वहीं 4 मार्च को रविवार पड़ (School Closed On Holi) रहा है। ऐसे में छात्रों को होली के अवसर पर कुल 4 दिन की छुट्टी मिल रही है। इस बात की जानकारी सूचना जारी कर दी गई है।
UP Holi School Holiday
सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के मुताबिक दिनांक 17 नवंबर, 2025 द्वारा घोषित अवकाशों की सूची के परिशिष्ट-2(II) में वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में दिनांक 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन तथा दिनांक 04 मार्च, 2026 को होली का अवकाश घोषित है। वहीं अब होली पर्व के उपलक्ष्य में होली पूर्व दिवस के अवसर पर दिनांक 03 मार्च, 2026 (दिन मंगलवार) को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में होली पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 03 मार्च, 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तदनुसार सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की पूर्व विज्ञप्ति में इस सीमा तक संशोधन माना जाएगा।

Holi School Holiday 2026
Holi 2026 School Holiday: 2 से 4 मार्च तक होली की छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के दिन छुट्टी निर्धारित थी। वहीं अब 3 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में अब सरकारी संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां 5 मार्च 2026, गुरुवार से शुरु होने की उम्मीद है।
Ghaziabad Holi School Holiday: गाजियाबाद स्कूलों में होली की छुट्टी
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, होली के उपलक्ष्य में गाजियाबाद के स्कूल 2 मार्च से 5 मार्च तक बंद रहेंगे। स्कूल 6 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं 6 मार्च से फिर से शुरू होंगी। स्कूलों ने अभिभावकों को संशोधित कार्यक्रम की ऑफिशियल जानकारी दे दी है।
डीएवी स्कूल ब्रिज विहार गाजियाबाद के छात्र सार्थक ने बताया कि 10वीं 12वीं की परीक्षा को छोड़कर 3 मार्च को होने वाले सभी इंटर्नल एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है।
Noida Holi School Holiday: नोएडा के स्कूलों में होली की छुट्टी
नोएडा के स्कूलों में भी होली की छुट्टियां रहेंगी। यहां कुछ संस्थान 5 मार्च से खुलेंगे, जबकि कई स्कूलों ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 6 मार्च से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि होली की छुट्टी से संबंधित सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Holi 2026 School Holiday: मार्च में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल
मार्च में होली के अलावा 21 मार्च (ईद उल फितर), 26 मार्च (राम नवमी) और 21 मार्च (महावीर जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के हॉलिडे कैलेंडर को देखें।
