Holi School Closed : देश के अलग-अलग हिस्सों में होली की तारीखों को लेकर लोगों को काफी कन्फ्यूजन है। होली की तारीखें 3 और 4 हैं। होली 3 मार्च को मनाई जाएगी या फिर 4 मार्च को, इस कन्फ्यूजन के बीच कई राज्यों ने अब ऑफिशियल सेलिब्रेशन की तारीखें साफ कर दी हैं। इस वजह से स्कूल की छुट्टियों की घोषणाओं पर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स करीब से नजर रख रहे हैं। ऐसे मे चलिये जानते हैं कि आपके राज्य में होली की छुट्टी का क्या अपडेट है। ये छात्रों और स्टूडेंट्स दोनों के लिए ही जान लेना बेहद जरूरी है ताकि तारीखों को लेकर किसी तरह की कोई कन्फ्यूजन ना हो। Which festival is on 4 March 2026, Holi Real Date 2026
होली कब है? Holi kab hai 2026
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि इस साल 2026 में होली की तारीख कौन सी है? बता दें कि इस बार होली का त्योहार 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उससे एक दिन पहले यानी कि 3 मार्च मंगलवार के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। इससे पहले 2 मार्च को सोमवार के दिन पर होलिका दहन किया जाएगा। इस बार होलिका दहन के ठीक अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल की वजह से उस दिन होली नहीं खेली जा सकेगी। ऐसे में रंगभरी होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
क्या होली पर स्कूल बंद रहेंगे? Holi School Holiday/ Holi School Closed in UP
उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य सरकार ने होली के लिए तीन दिन की पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि सभी सरकारी ऑफिस और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट 2 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने ये भी निर्देश दिया है कि फरवरी की सैलरी और पेंशन त्योहार से पहले दे दी जाए। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी, 2026 (शनिवार) को वर्किंग डे घोषित किया गया है, जबकि 3 मार्च को कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।
दिल्ली में होली की छुट्टी Delhi School Closed on Holi
राजधानी दिल्ली में ज्यादातर स्कूल अभी एग्जाम करा रहे हैं। लेकिन होली के दिन कोई एग्जाम नहीं होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने भी 4 मार्च को कोई बोर्ड एग्जाम नहीं कराने का फैसला किया है।
अलग-अलग राज्यों में होली कब मनाई जाएगी? What is the real date of Holi 2026?
इन राज्यों में 3 मार्च को होगी होली
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में होली 3 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में इन राज्यों में उस दिन स्कूल बंद रहने की उम्मीद है।
इन राज्यों में 4 को मनाई जाएगी होली
गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में होली 4 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी। और इस दिन इन इलाकों में स्कूल बंद रहेंगे।
बिहार में कब बंद रहेंगे स्कूल Bihar School Closed on Holi 2026
बिहार शिक्षा विभाग के ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, बिहार में स्कूल 3 मार्च और 4 मार्च को बंद रहेंगे। बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। होली के त्योहार को दो दिनों तक अलग-अलग परंपराओं के अनुसार मनाने के चलते ये फैसला लिया गया है।
स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों की तारीखों की ऑफिशियल पुष्टि के लिए अपने-अपने स्कूलों से पता कर लें। अलग-अलग इंस्टीट्यूशन से होली की छुट्टियों के बारे में फॉर्मल नोटिस जारी करने की उम्मीद है।
